रामगढ़, जून 25 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के मेन रोड स्थित नारायणी कॉम्प्लेक्स के समीप गुरुवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की टीम एक दुकान को खाली कराने पहुंची। दखल-दिहानी की प्रक्रिया शुरू होते ही दुकानदार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उसकी दुकान का रजिस्ट्रेशन नंबर न्यायालय के आदेश में उल्लेखित रजिस्ट्रेशन नंबर से मेल नहीं खाता है। दुकानदार ने संबंधित दस्तावेजों की मांग करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाया। इसके बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच कागजातों को लेकर काफी देर तक बहस और गहमागहमी होती रही। अधिकारियों ने न्यायालय के आदेश के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया। लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर और दस्तावेजों को लेकर उत्पन्न विवाद का तत्काल समाधान नहीं निकल सका।दिनभर चले घटनाक्रम के बावजूद मामले का निपटारा नहीं हो ...