गौरीगंज, सितम्बर 22 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान थाने में न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर सास, ससुर और पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। धम्मौर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी रुकसाना ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 12 जुलाई 2017 को महताब खान पुत्र मकबूल खान निवासी ग्राम पूरे ठाकुराइन मजरे गंगेरवा थाना भाले सुल्तान जिला अमेठी के साथ हुआ था। विवाह में नगद एक लाख रुपये, सोने-चांदी के गहने और मोटरसाइकिल समेत दहेज दिया गया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष लगातार बुलेट गाड़ी और अतिरिक्त एक लाख रुपये की मांग करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि दो बेटियों के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। अक्टूबर 2024 को सभी आरोपियों ने मिलकर उसे पीटा और दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.