प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- न्यायालय के आदेश पर सांगीपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के डिहवा थरिया गांव के माया राम सरोज उर्फ बाबूलाल पुत्र माताफेर का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों से रंजिश है। इसी के चलते पिछले वर्ष 11 सितंबर की रात लगभग नौ बजे ओमप्रकाश वर्मा, लल्लन वर्मा, किशुन वर्मा, उदयभान वर्मा ने दरवाजे पर आकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित को मार पीटकर बेहोश कर दिया। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे पीड़ित के भाई राजू को भी आरोपियों ने मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घर में तोडफोड़ भी किया। घटना को लेकर पीड़ित ने तहरीर दी लेकिन स्थानीय थाने पर कोई कार्रवाई नही हुई तो कोर्ट में गुहार लगाई। एसओ गौरव त्रिवे...