वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। मारपीट, लूटपाट और महिला के साथ अभद्रता के आरोप में कैंट पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को तीन नामजद पुलिसकर्मियों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विराट नगर कॉलोनी की किरन देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि 17 जुलाई 2025 की रात पुत्र साहिल कन्नौजिया अपने मित्र राजेश के साथ घर पहुंचा और वाहन खड़ा कर रहा था। इसी दौरान पास में किराये पर रहने वाले निरंजन, प्रवीण कुमार, अजय सोनकर समेत दो अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। आरोप है कि उक्त तीनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। किरन देवी के अनुसार, कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने साहिल और उसके मित्र के साथ मारपीट की। साहिल के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह बीच-बचाव को पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.