गोड्डा, जून 24 -- पोड़ैयाहाट। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के खौरी सीरीश गांव में पुलिस ने तीन आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। यह कार्रवाई विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल हेमब्रम, विशेन हेमब्रम एवं बजगा हेमब्रम, सभी पिता चूड़का हेमब्रम के आवास पर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक अभिनव आनंद, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार तथा पोड़ैयाहाट थाना के सशस्त्र बल मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर इसकी सार्वजनिक घोषणा भी की। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया। था...