न्यायालय के आदेश पर टाटा कंपनी ने खाली कराई जमीन
धनबाद, सितम्बर 3 -- शालीमार रेल लाइन के समीप टाटा स्टील की अतिक्रमित एक डिसमिल जमीन को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर खाली करा लिया गया। दंडाधिकारी भूषण मिश्रा, जिला न्यायालय के नाजिर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यहां बने रविंदर यादव के पक्के मकान के एक हिस्से को हटाकर कब्जा कंपनी को सौंप दिया गया। टाटा स्टील बनाम रविंदर यादव मामले में जिला न्यायालय, धनबाद ने साल 2017 में कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अनधिकृत संरचना को हटाने का आदेश दिया था। यह भूमि विवाद वर्ष 1994 से चल रहा था, जिसमें दूसरे पक्ष की प्रभावी पैरवी न होने पर कोर्ट ने एकतरफा फैसला दिया था। गत 21 मई को डिमार्किंग के बाद बुधवार को यह शांतिपूर्ण कार्रवाई हुई। जमीन के बचे हुए हिस्से को, जिसे बाद में हटाया जाना है, अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में चिह्नित कर दिया है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.