रुडकी, मार्च 21 -- झबरेड़ा, संवाददाता। बुजुर्ग किसान के ट्यूबवेल से चोरी के मामले में पुलिस ने नौ माह बाद अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। शेरपुर खेलमऊ निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग किसान ताराचंद ने बताया कि 18 जून 2025 की रात अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल के कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। शातिर चोरों ने कीमती तांबे के तार निकाल लिए और मोटर का खोखा वहीं छोड़ दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को अगली सुबह हुई। पीड़ित किसान ताराचंद के अनुसार, उन्होंने 19 जून को थाना झबरेड़ा में तहरीर दी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.