रायबरेली, मार्च 22 -- महाराजगंज,संवाददाता। कस्बे के आजाद नगर बैरहना निवासी मुन्नी देवी के खिलाफ कस्बे के ही रूद्र नगर निवासी एनुलहक ने बीते जनवरी माह में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से वर्ष 2021 की 15 नवंबर को जारी कराए गए पासपोर्ट में माता का नाम सुरैया तथा पिता का नाम शहीद हुसैन लिखाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान मुन्नी देवी की मां का नाम शांति देवी के साथ पिता का नाम राधेलाल उर्फ राधेश्याम की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले से जुड़ी आरोपी मुन्नी देवी को कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में जांच के आधार पर आरोप की पुष्टि होने पर आरोपी महिला मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.