समस्तीपुर, मई 31 -- विद्यापतिनगर। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने हरपुर बोचहा गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गांव निवासी राजीव कुमार पौद्दार, पिता बुद्दन पौद्दार के घर पर की गई। पुलिस के अनुसार संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष सूरज कुमार, एआई शक्ति कुमार सिंह एवं पुलिस बल की मौजूदगी में घर की चल-अचल संपत्तियों का सूचीकरण कर आवश्यक सामान जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- लंबे अर्से से फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती नीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्...