रुडकी, जनवरी 30 -- पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर वर्ष 2018 में हुई धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला निवासी श्रवण कांबोज ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वर्ष 2018 में विवेक कुमार ने स्वयं को इंडियन ऑयल का लाइसेंसी बताकर महिलाओं के नाम पेट्रोल पंप दिलाने की कथित सरकारी योजना का झांसा दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर सरकारी फीस बताकर अलग-अलग किश्तों में 13.25 लाख रुपये की रकम वसूल ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.