प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 12 -- कोर्ट की सुरक्षा में सहयोग की मांग करते हुए सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक ने तीन प्रमुख अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारियों को पत्र दिया है। बार काउंसिल से बगैर पंजीकृत कई कथित अधिवक्ता लॉकअप के आसपास अभियुक्तों की मुलाकात परिजनों से कराने के लिये पुलिसकर्मियों से विवाद कर रहे हैं। इसलिए कोर्ट के सभी गेट पर अधिवक्ताओं का पहचान पत्र जांचने की मांग की गई है। दीवानी न्यायालय के सुरक्षा प्रभारी आजाद सिंह की ओर से जूनियर बार, जिला बार, वकील परिषद के पदाधिकारियों को पत्र दिया गया है। इसमें प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट परिसर के पास ही जेल से पेशी पर पहुंचे अभियुक्तों को लाकअप में रोकने की व्यवस्था है। इसी लॉकअप के पास काला कोट पहने कई अधिवक्ता आएदिन अभियुक्तों की परिजनों से मुलाकात करा, बाहरी सामान अभियुक्तों तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.