न्यायालय की सख्ती के बाद वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार
उन्नाव, सितम्बर 3 -- उन्नाव। न्यायालय से जारी वारंटों के खिलाफ जनपद पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। अचलगंज, बारासगवर और सफीपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह वारंटी गिरफ्तार किए। अचलगंज पुलिस ने साहबखेड़ा हड़हा गांव निवासी हरिशचन्द्र (56) को गिरफ्तार किया। वह स्पेशल कोर्ट बनाम 138 एनआई एक्ट कानपुर नगर के मामले में वारंटी था। वहीं बारासगवर पुलिस ने चन्दरपुर निवासी शिवसहाय (50) और गयाबक्शखेड़ा निवासी कोमल सिंह (53) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। इसी क्रम में सफीपुर पुलिस ने नकोटन उर्फ अमराखेड़ा निवासी विनीत कुमार (35), सदमपुर निवासी दिलीप (36) और सकहन मुसलमानान निवासी सुरेश (55) को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.