पाकुड़, दिसम्बर 8 -- पाकुड़। प्रतिनिधि जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय के सभागार में रविवार को न्यायालय कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमएस-4) का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण झारखंड न्यायिक अकादमी, रांची के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की प्रशासनिक दक्षता और न्यायालयीन कार्य प्रणाली में सटीकता को बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को फौजदारी न्यायालय नियम, दीवानी न्यायालय नियम, दिनचर्या आदेश (रूटीन ऑडर्स), और स्टाम्प रिपोर्टिंग, शुल्क एवं लागत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन मास्टर ट्रेनर - पुरण मंडल, संतोष कुमार साहा, और संदीप कुमार गुप्ता - ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये तीनों ट्रेनर विशेष रूप से चार दिसंबर को झार...