रांची, मार्च 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के प्रकरण में न्यायालय द्वारा बरी किए जाने पर आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश इकाई द्वारा रविवार को एक शांतिपूर्ण 'न्याय यात्रा एवं जश्न कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। यह न्याय यात्रा रांची स्थित यूनिवर्सिटी गेट से प्रारंभ होकर फिरायालाल चौक तक शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी शिव चरण गोयल के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। शिव चरण गोयल ने कहा कि यह निर्णय सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का जो प्रयास किया गया था, वह न्यायालय के निर्णय से पू...