वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। कोर्ट की नोटिस तामील कराने गए एक आदेश वाहक पर जानलेवा हमले के मामले में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यू कॉलोनी सोयेपुर इलाके में आदेश वाहक राम बहादुर भंडारी नोटिस तामील कराने गए थे। उन पर हिमांशु पांडेय ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सिविल कोर्ट वाराणसी में केंद्रीय नाजीर के पद पर कार्यरत अरविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...