बिहारशरीफ, मई 9 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। स्थानीय कमरुद्दीनगंज निवासी सुनील कुमार उर्फ छोटे ताईद (53 वर्ष) का असामयिक निधन शुक्रवार की रात हो गई। इनके निधन की खबर सुनते ही अहले सुबह से ही कमरुद्दीनगंज मोहल्ला स्थित उनके निवास पर पार्थिव शरीर के दर्शन व पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए वकील, ताईद व अन्य नागरिकों का तांता लगा रहा। बाद में इनके पार्थिव शरीर का दाह-संस्कार किया गया। इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अरुण कुमार मयंक, ई अली अहमद, अमितेश कुमार, सुधीर कुमार, नवल-किशोर, कौशलेंद्र कुमार, ई राकेश रंजन व मुन्ना कुमार आदि प्रमुख हैं। इन लोगों ने कहा कि छोटे ताईद के चले जाने से कमरुद्दीनगंज ही नहीं, जिला व्यवहार न्यायालय से जुड़े तमाम लोग गमगीन हैं। इनके चले जाने से जो रिक्तता आई है, वह अपूरणीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...