गंगापार, मार्च 27 -- कौंधियारा थाना अंतर्गत एक भूमि विवाद को लेकर मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता रीता कुशवाहा ने उप सिविल जज को प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय ने 24 मार्च 2026 को कोर्ट अमीन नियुक्त कर स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के लोग रात में विवादित भूमि पर निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा अभद्रता और धमकी देने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही संबंधित लोग वहां से हट गए। पीड़िता ने थाना कौंधियारा में शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...