उरई, नवम्बर 18 -- उरई। संवाददाता 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में जिले के समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें सही ढंग से समन नोटिसों के शत प्रतिशत तामीला कराने के निर्देश दिए। अपर जिला जज पारूल पॅवार ने उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को निर्देश निर्गत करें कि वह विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन नोटिसों का तामीला शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्योंकि यह संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है। इस सम्बन्ध में ढिलाई न बरती जाए। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.