दरभंगा, अप्रैल 19 -- विकास कुमार,कमतौल। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र शनिवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ मिथिला के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अहिल्यास्थान एवं गौतम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना की।अहिल्यास्थान स्थित अहिल्या गहबर में महिला पुजारी अवंतिका मिश्रा उर्फ किशोरी जी व पुजारी कामेश्वर मिश्रा रामजी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा एवं राम जानकी मंदिर में भी शीश नवाया। इस दौरान उन्हें माता अहिल्या, महर्षि गौतम व भगवान श्रीराम से जुड़े पौराणिक प्रसंगों की जानकारी दी गई, जिसे सुनकर वे भाव-विभोर हो गए। न्यास की ओर से सचिव हेमंत कुमार झा ने उन्हें पाग, चादर, अहिल्या स्मारिका एवं मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।मौके यह भी पढ़ें- बिहार सरकार के राज्य मंत्री ने की मां भद्रकाली मंदिर में पूज...