औरंगाबाद, मार्च 19 -- औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में एडीजे-7 निशित दयाल को अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। एपीपी इंद्रदेव नारायण सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, रामाशीष शर्मा और राधे श्याम सिंह ने शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। उनके कार्यकाल के सराहनीय न्यायिक कार्य की प्रशंसा की। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि न्यायिक अधिकारी निशित दयाल 24 जनवरी 2024 से न्यायिक सेवा दे रहे हैं। इनका शिवहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पद पर भी प्रशंसनीय कार्य रहा है। पटना हाईकोर्ट ने इनका तबादला हाजीपुर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.