फरीदाबाद, मार्च 19 -- पलवल। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश त्रिभुवन दहिया ने गुरुवार को हथीन तथा होडल न्यायिक परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में आने वाले हर व्यक्ति को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी बार व बेंच की होती है। जस्टिस त्रिभुवन दहिया का हथीन व होडल न्यायिक परिसरों में पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने न्यायिक परिसरों में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान हथीन व होडल बार एसोसिएशनों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। जस्टिस त्रिभुवन दहिया ने न्यायिक परिसरों का निरीक्षण करते हुए कोर्ट रूम आदि का जायजा लिया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से विशेष रूप से बातचीत की। साथ ही उन्होंने बार रूम में अधिवक्ताओं से भी सीधी मुलाकात की। हथीन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आस मोहम्मद तथा...