न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हरिद्वार, जुलाई 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरेला पर्व पर जिला न्यायालय और बार एसोसिएशन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने प्रकृति संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर और बार एसोसिएशन परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय नैनीताल और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने की। जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.