हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा न्यायाधीकरण रांची ने संत जेवियर्स स्कूल के एक आदेश को रद्द कर छात्र को राहत दिया है। जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा चार के छात्र पर आंतरिक परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का उपयोग करने के आरोप में उसी क्लास में पुन: पढ़ने या फिर टीसी लेकर स्कूल छोड़ने का विकल्प दिया था। छात्र पर परीक्षा के दौरान नकल करने का आरोप था। स्कूल के प्राचार्य ने छात्र पर कार्रवाई करने का आदेश 28 फरवरी 2025 को जारी किया था। इसमें सीबीएसइ के नियम का हवाला दिया गया था। छात्र के अभिभावक ने इस फैसले को चुनौती देते हुए न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ता के वकीलों ने दलील दी कि यह परीक्षा सीबीएसइ द्वारा आयोजित नहीं थी, बल्कि स्कूल की आंतरिक परीक्षा थी। ऐसे में सीबीएसइ के नियम का हवाला देकर ...