प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी के बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने के बाद उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष का पद रिक्त हुआ था। संघ की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके बाद संपूर्ण कार्यकारिणी ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा से भेंटकर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण से संघ को निरंतर दिशा व प्रेरणा प्राप्त होगी और कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों के लिए संघ अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेगा। इ...