नई दिल्ली, अगस्त 11 -- न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश होगी। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित रूप से बड़े पैमाने पर नकदी मिलने के बाद उन्हें हटाने की कार्यवाही शुरू की गई थी। लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार बुधवार को महासचिव दो खंडों में जांच रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। समिति ने मई में अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी थी। अध्यक्ष ने न्यायाधीश के दिल्ली स्थित बंगले से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले की पड़ताल के लिए 12 अगस्त, 2025 को तीन-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। यह भी पढ़ें- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक को राज्यसभा से मिली मंजूरी न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास पर 14 मार्च, 2025 की रात आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए बुलाए गए द...