लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ बार एसोसिएशन के नव निर्मित स्वामी विवेकानंद हॉल और वकीलों के लिए बनाये गए 48 चैंबर्स का लोकार्पण लखनऊ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने किया। लखनऊ बार के अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि लखनऊ बार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बार भवन में स्वामी विवेकानंद हॉल और वकीलों के बैठने के लिए 48 चैंबर्स का निर्माण कराया है। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जिला जज मलखान सिंह थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने दोनों नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले लखनऊ बार के महासचिव बृजभान सिंह और कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.