अररिया, अप्रैल 19 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। प्रस्तावित क्रिमिनल कोर्ट के शुभारंभ को लेकर शनिवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह अररिया न्यायिक मंडल के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। बैठक में बार एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए क्रिमिनल कोर्ट को शीघ्र चालू कराने की मांग रखी। अधिवक्ताओं ने बताया कि फारबिसगंज व्यवहार न्यायालय 4 नवंबर 2023 से संचालित है, जिसका उद्घाटन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह इंस्पेक्टिंग जज द्वारा किया गया था। यह भी पढ़ें- मई में शुरू हो सकता है फारबिसगंज क्रिमिनल कोर्ट, न्यायमूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.