प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित फुल कोर्ट फेयरवेल में विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा की गई और उनके न्यायिक योगदान की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली सहित सभी जज, न्यायिक अधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। उनके अंतिम कार्य दिवस पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने लाइब्रेरी हाल में समारोह आयोजित कर न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को विदाई दी। बार के अध्यक्ष राकेश पांडे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और कुबेर का पौधा भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपा...