रामगढ़, मई 16 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह प्रशासनिक न्यायाधीश रामगढ़ न्यायमंडल न्यायमूर्ति दीपक रौशन के शनिवार सुबह व्यवहार न्यायालय पहुंचने पर न्यायालय एवं जिला प्रशासन की ओर से पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। न्यायालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, जिला प्रशासन, अभियोजन विभाग एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों की मौजूदगी रही।

भूमि-पूजन और शिलान्यास न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने व्यवहार न्यायालय परिसर में वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर भवन निर्माण एवं मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य के लिए भूमि-पूजन और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पेन्ट्री का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में प्रध...