नैनीताल, फरवरी 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का बुधवार को हाईकोर्ट बार सभागार में पहली बार आगमन पर स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं ने स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कई अहम सुझाव दिए। साथ ही अधिवक्ताओं के साथ मिलकर न्यायप्रणाली को और मजबूत व सशस्त बनाने का आश्वासन भी दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया। कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने बार की सभी समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर करने को आश्वस्त किया है। उन्होंने बार से सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने हाईकोर्ट परिसर में बने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई दिशा-निर्देश दिए और नैनीताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास करने की भी बात क...