न्यायपालिका पर बढ़ते विश्वास को और मजबूत करें : चौधरी
कौशाम्बी, जून 3 -- जिला कचहरी परिसर में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान आवश्यक परामर्श भी दिया।न्यायपालिका के महत्व न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका विश्वास का खंभा है। जनता का न्याय व्यवस्था में भरोसा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। न्यायमूर्ति ने वकीलों से अपील की कि वे न सिर्फ कानूनी ज्ञान को बढ़ावा दें बल्कि, नैतिक मूल्यों और पेशेवर गरिमा को भी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में न्यायपालिका पर बढ़ते विश्वास को और मजबूत करने के लिए बार और बेंच दोनों को मिलकर काम करना होगा।जिला जज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.