जामताड़ा, सितम्बर 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। बीते दिनों सदर अस्पताल जामताड़ा में एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की प्रसव के दौरान मौत हो जाने के मामले में सदर अस्पताल में घटित घटना की आड़ में षड्यंत्र के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष समेत 8 लोगों को स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस मामले में जामताड़ा व्यवहार न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायपालिका ने जिला अध्यक्ष सहित सभी 8 नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं को जमानत दिया है, जो बड़ी राहत है। साथ हीं न्यायपालिका के इस फैसले से मंत्री के षड्यंत्र को भी विफलता मिली है। उक्त बातें भाजपा केंद्रीय कार्य समिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने कही।

भाजपा नेता की प्रतिक्रिया हरिमोहन मिश्रा ने न्यायालय के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि इसमें प्रदेश नेतृत्व का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, ज...