लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में नौ होटल व होटल समूहों के साथ उप्र कौशल विकास मिशन ने एमओयू किया है। यह युवाओं को अतिथि सत्कार (हॉस्पिटेलिटी) के क्षेत्र में विभिन्न सेवाओं के लिए तैयार करेंगे। फिर दक्ष छात्राओं को रोजगार भी देंगे। उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देने की पहल की जा रही है।

होटल समूहों के नाम उप्र कौशल विकास मिशन की कोशिश है कि होटल उद्योग से जुड़े कार्यों में छात्र सिर्फ प्रमाण पत्र ही हासिल न करें बल्कि उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ अच्छे रोजगार के अवसर भी मिले। यही कारण है कि लखनऊ व आगरा के नौ बड़े होटल व होटल समूहों के साथ एमओयू किया गया है। होटल ताजमहल, गोल्डन ट्यूलिप, अवध, रमाडा, मैरियट, हयात, रिनेसां, चार्टर्ड, द सेंट्रम व द रेगनेंट होटल शामिल है। यह अतिथि सत्कार के साथ-साथ फूड एंड वेबरेज सर...