फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर फरीदाबाद के 9137 पात्र लाभार्थियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट बुकिंग का मौका मिलेगा। नगर निगम ने 29 जनवरी से 2 फरवरी तक बुकिंग पोर्टल खोलने की घोषणा की है। पात्र आवेदक 10 हजार रुपये जमा कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने बताया कि फरीदाबाद शहर में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के लिए बड़ी पहल की गई है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हजारों परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिलेगा। यह योजना शहरी गरीबों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब...