पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में संचालित निजी अस्पतालों,पैथोलॉजी सेंटर, नर्सिंग होम के मानक बिन्दुओं की जांच के लिए गठित टीम ने शहरी क्षेत्रों में जांच का काम शुरु कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की ओर से गठित टीम के सदस्यों ने शहरी क्षेत्र के नौ चिकित्सा केन्द्र में पांच पैथोलॉजी सेंटर और चार अस्पतालों की जांच की है। इस जांच में दो तीन पैथोलॉजी सेंटरों को छोड़कर शेष जांच केन्द्र और निजी अस्पताल में मानक के एक दर्जन बिन्दुओं में आधे से अधिक बिन्दु का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे केन्द्र को जांच टीम ने शीघ्र ही सभी कागजात उपलब्ध सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच, निजी संस्थानों में मिली अनियमितताएं विदित हो कि स्वास्थ्य वि...