कन्नौज, जुलाई 1 -- तालग्राम, संवाददाता। विकासखंड तालग्राम के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहाल अब भी हाईटेंशन बिजली लाइनों के साए में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ब्लॉक के अब भी नौ विद्यालयों के ऊपर अथवा परिसर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं। विभागीय पत्राचार के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के बीच सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवालसुरक्षा का खतरा तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने करीब एक वर्ष पूर्व बिजली विभाग को पत्र लिखकर विद्यालय परिसरों से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने की मांग की थी। इसके बावजूद बीते एक वर्ष में केवल तीन विद्यालयों से ही हाईटेंशन लाइन हटाई जा सकी है। जबकि नौ विद्यालय अभी भी ...