धनबाद, मई 24 -- झारखंड शिक्षा परियोजना ने धनबाद जिले के नौ स्कूलों को यू डायस कोड रद्द करने की चेतावनी दी है। डीईओ अभिषेक झा ने कहा कि यू डायस प्लस की वेबसाइट में सभी बच्चों का प्रोग्रेशन कार्य किया जाना है। विभिन्न माध्यम से सूचना देने के बाद भी इन स्कूलों ने शिथिलता बरती। नौ स्कूलों का शत प्रतिशत यू डायस प्रोग्रेशन कार्य लंबित है। डीईओ ने कहा कि 24 घंटे के अंदर बच्चों का प्रोग्रेशन कार्य करते हुए रिपोर्ट देंगे। कार्य में प्रगति नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए यू डायस कोड को रद्द करते हुए राज्य को सूचना दे दी जाएगी।-इन स्कूलों को मिली चेतावनीफर्स्ट स्टेप स्कूल, आरपीएस पब्लिक स्कूल, कोलफील्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन, रमण चिल्ड्रन एकेडमी, गांधी स्मारक प्राइमरी स्कूल, श्रमिक बाल विद्या मंदिर लोयाबाद नंबर 20 व बेबी लैंड एकेडमी, कोलफील्ड स्कूल...