सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सीतामढ़ी। सूचना के अधिकार (आरटीआई) को नजरअंदाज करने के मामले में बोखड़ा प्रखंड के नौ मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके वेतन पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थापना-सह-एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने स्थापना डीपीओ से संबंधित नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन को अगले आदेश तक स्थगित करने की अनुशंसा की है। मामला आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं से जुड़ा है।डीपीओ ने कहा है कि आवेदक अमरदीप प्रसाद साहू ने विभिन्न विद्यालयों से संबंधित जानकारी मांगी थी। इसके लिए विभाग ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को जुलाई और अगस्त 2025 में पत्र जारी कर समय पर सूचना देने का निर्देश दिया था। लेकिन बार-बार याद दिलाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया।स्थिति गंभीर होने पर 2 जनवरी 2026 को अंतिम स्मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.