नौ सौ ग्राम गांजा और सौ पुड़िया स्मैक जब्त
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर। डुमरी रोड में सदर पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर नौ सौ ग्राम गांजा, सौ पुड़िया स्मैक जब्त किए हैं। पुलिस के बयान पर सोमवार को सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही दो तस्कर फरार हो गए। दोनों डुमरी इलाके में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते हैं। दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- नौ सौ ग्राम गांजा और सौ पुड़िया स्मैक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.