कन्नौज, फरवरी 26 -- तालग्राम, संवाददाता। नौ से 23 मार्च तक क्षेत्र में कुष्ठ खोजी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बुधवार को सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक में 293 टीमों और 58 सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। ब्लॉक कुष्ठ पैरामेडिकल वर्कर सुजीत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान टीमें घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। रोगी मिलने पर उनका एमडीटी (मल्टी ड्रग थेरेपी) दवाओं से निःशुल्क उपचार कराया जाएगा। ब्लॉक के अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्रे नामक जीवाणु से फैलता है, जो मुख्य रूप से त्वचा और तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। इसका उपच...