हाथरस, मार्च 10 -- हाथरस। जिले में नौ से 23 मार्च तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का सोमवार से शुभारंभ हो गया। अभियान के पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय और नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार द्वारा शहर के जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में पहुंचकर टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे भ्रमण का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने बताया कि जिले में नौ से 23 मार्च तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में 1501 टीम घर-घर जाकर भ्रमण करेंगी। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि टीमों के द्वारा घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक टीम में एक पुरूष व एक महिला को रखा गया है। जो कि पुरुष पुरूष की और महिला महिला की जांच करेगें। सदिग्ध व्यक्तियों को निकटतम चिकित्सालय में भेजा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.