प्रयागराज, अप्रैल 3 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। झूंसी आवास विकास कालोनी योजना दो में रहने वाले राघवेंद्र कुमार सिंह अपने दूसरे प्रयास में ही यूपीपीसीएस-2024 में 184वीं रैंक हासिल की है। राघवेंद्र ने बताया कि उनका चयन सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। मूलतः बलिया के अठिलापुर (रसड़ा) गांव निवासी राघवेंद्र दिवंगत प्रभुनाथ सिंह के चार बेटों में सबसे छोटे हैं। राघवेंद्र सिंह बताते हैं कि सफलता की खबर जब वह अपनी मां लाखरानी देवी को सुनाया तो वह खुशी से रोने लगी, बोली बेटा तुमने कुल का नाम रोशन कर दिया।बताया कि यह परिणाम ऐसे समय आया जब वह यूपीपीसीएस मेंस 2025 की परीक्षा दे रहे थे। परिणाम घोषित होने पर वह बहुत तनाव में थे किंतु सफलता मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्ष 2005 में उनका चयन नौ सेना में जूनियर कमीशन आफिसर के पद पर हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.