लातेहार, जुलाई 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, जिला शाखा लातेहार के बैनर तले जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार को अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह ने किया।

धरने की मांगें धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत सचिवों की सेवा शर्तों में लंबे समय से सुधार नहीं हुआ है। सरकार को सौंपे गए नौ सूत्री मांगपत्र में पंचायत सचिवों का मूल ग्रेड पे 2400 रुपये निर्धारित करने तथा कनीय, उच्च वर्गीय, वरीय, प्रधान पंचायत सचिव और पंचायत सचिव अधीक्षक के लिए क्रमवार ग्रेड पे तय करने की मांग की गई है।

सहयोगी बातें जिला महामंत्री मनोज प्रसाद ने कहा कि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के 50 प्रतिशत पदों पर वरीयता के आधार पर प्र...