नौ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघ का धरना
साहिबगंज, मई 18 -- साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की ओर से सोमवार को समाहरणालय के समक्ष नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के माध्यम से जिले में श्रमिकों को न्यूनतम वेतन मान की गारंटी देने, आठ घंटे का काम लेने, ओवर टाइम व मेडिकल सुविधा भुगतान समेत नियुक्ति पत्र आदि की मांग की गई। धरना के माध्यम से कहा कि प्रशासन की सहयोग श्रमिक हित में नहीं मिलने से मजदूर वर्ग आहत है। मानसिक, शारीरिक व आर्थिक गुलामी की जंजीर का शिकार बना है। मौके पर राजकुमार यादव, प्रीतम कुमार पियुष, मो. इमाम विश्वास आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 10 हजार मानदेय और 3 रुपये कमीशन की मांग, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.