पूर्णिया, मार्च 17 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा (भाकपा माले) के बैनर तले सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना का नेतृत्व किसान महासभा के बनमनखी आंचल कमेटी के सचिव अविनाश पासवान ने किया। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बटाईदार किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष नौ सूत्री मांगें रखीं। प्रमुख मांगों में भूमि संरक्षण कानून बनाने, भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने, सिकमी बटाईदारों की बेदखली रोकने, उन्हें कायमी हक देने की गारंटी, बहुफसली जमीन के जबरन अधिग्रहण पर रोक तथा किसानों के उत्पाद की एमएसपी दर पर खरीद की गारंटी शामिल है। इसके अलावा एमएसपी को सी टू प्लस 50 प्रतिशत के आधार पर लागू करने, सिकमी बटाईदारों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने, भूमिहीनों को बासगीत पर्चा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.