खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के सदर, मानसी सहित विभिन्न पीएचसी परिसर में मंगलवार को सातवें दिन भी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के कारण अस्पताल में प्रसव मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

मांगें और समस्याएँ आशा कार्यकर्ता सुनैना कुमारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आशा कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी कार्यों में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन उन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया है और न ही उचित सुविधाएं मिल रही हैं। मीरा कुमारी ने सरकार से पूर्व हुए समझौतों को ला...