बागपत, सितम्बर 26 -- बागपत। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने अपनी नौ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सीएचओ संघ उत्तर प्रदेश और सीएचओ यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को सीएचओ प्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 28 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने की सूचना दी। सीएचओ का कहना है कि वह ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उनकी सेवा शर्तों, मानदेय और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों का समाधान नहीं हो सका है। सीएचओ ने मांग की कि परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (प...