नौ सितंबर से तेज होगी हवा, बढ़ जाएगी बारिश की संभावना
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नौ सितंबर से राज्य के कई जिलों में मौसम बदलने और झमाझम बारिश होने की संभावना है। कोल्हान में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि, आठ सितंबर तक हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। नौ सितंबर से मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नौ से बढ़ जाएगी बारिश की संभावना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.