पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत। नवंबर माह से पीटीआर में पर्यटन की शुरुआत होनी है। इसी क्रम में टाइगर फाउंडेशन की नौ सितंबर को लखनऊ में बैठक प्रस्तावित कर दी गई है, ताकि जंगल में वन्यजीवों के प्रबंधन और पर्यटकों के लिए आने जाने के दौरान संसाधनों को दुरुस्त करने को खाका तय किया जा सके। अगले माह नौ सितंबर को लखनऊ में वरिष्ठ वनाधिकारियों की मौजूदगी में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कार्ययोजना के अनुरूप एक करोड़ 55 लाख रुपये के बजट पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसमें तय होगा कि आखिर कितनी धनराशि पर्यटन और पर्यटकों के लिए संसाधनों को बढ़ाने पर खर्च की जानी है और कितनी धनराशि को जंगल में वन्यजीवों के बेहतर प्रबंधन पर खर्च किया जाना है। इसमें पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह समेत डीएफओ मनीष सिंह और वरिष्ठ वनाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।जंगल ...