प्रयागराज, अप्रैल 17 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। वर्ष 2017 के लूटकांड में वांछित 20 हजार इनामी मरियाडीह के इस्माइल उर्फ इजराइल को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। वह नौ वर्ष से फरार था और उस पर इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार, इस्माइल ने साथियों के साथ मिलकर 27 अगस्त 2017 को मऊआइमा क्षेत्र में सीडी ढाबा के पास एक ट्रक को रुकवाकर चालक के साथ मारपीट की और ट्रक लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को एसआई हरिशंकर सिंह और विवेक कुमार ने मुंबई के शिवाजी नगर क्षेत्र से पकड़ा और न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर प्रयागराज लाया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.